अगर कोई पुलिसकर्मी आपके साथ मारपीट या अभद्र भाषा का प्रयोग करे तो क्या करें?
पुलिस लोगों की सुरक्षा करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। लेकिन अगर कोई पुलिसकर्मी आपके साथ मारपीट करता है, धमकी देता है, या गाली देता है तो आप ऐसे लोगों के खिलाफ शिकायत कर सकते हो!
देखो, अगर कोई पुलिसकर्मी आपके साथ ऐसा करता है तो ऐसे में आप बिल्कुल भी उनके साथ बहस या मारपीट न करें! ऐसी स्थिति में आप बिल्कुल शांत रहें।
तो ऐसे में करना क्या है?
क्या-क्या करना है?
- सबूत और गवाह सुरक्षित रखें:
अपने आसपास मौजूद लोगों को गवाह के रूप में नोट कर लें और घटना के सबूत को सुरक्षित रखें। हो सके तो वीडियो एविडेंस के रूप में बना लें। - मेडिकल करवाएं:
इसके बाद किसी सरकारी अस्पताल में जाकर अपना मेडिकल करवाएं और MLC (Medico-Legal Case) से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। - घटना से जुड़े अन्य सबूत रखें:
घटना के समय मौजूद लोगों की जानकारी, CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध सबूत सुरक्षित रखें। - कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य रिकॉर्ड:
कॉल रिकॉर्डिंग या अन्य संबंधित रिकॉर्ड को संभालकर रखें। - पुलिस स्टेशन से संबंधित दस्तावेज:
पुलिस स्टेशन से संबंधित दस्तावेज या शिकायत की कॉपी और घटना की तारीख, समय और स्थान की जानकारी सुरक्षित रखें।
अब शिकायत कैसे करें?
- अपने क्षेत्र के SHO को लिखित में शिकायत दें।
- अगर SHO आपकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, तो आप अपनी complaint सीधे ACP या DCP को कर सकते हैं।
- अगर ACP/DCP भी आपकी शिकायत पर सुनवाई नहीं करते हैं, तो आप उनकी शिकायत मानवाधिकार आयोग में कर सकते हैं।
- अगर इन सबके बाद भी आपकी complaint पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो आप किसी पेशेवर अधिवक्ता के माध्यम से High Court में उचित कानूनी उपाय के लिए जा सकते हैं।
शिकायत देने के बाद उसकी Receiving जरूर ले लें!
कोई भी पुलिसकर्मी कानून से ऊपर नहीं है। अगर आपके साथ गलत व्यवहार हुआ है, तो चुप न रहें—अपने अधिकारों को जानें और ऐसे लोगों के खिलाफ शिकायत जरूर करें!
नोट: अन्य किसी जानकारी के लिए किसी पेशेवर अधिवक्ता से संपर्क करें।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *