Search

फ्री लीगल एडवाइस (Free Legal Advice) – पूरी जानकारी हिन्दी में

फ्री लीगल एडवाइस (Free Legal Advice) – पूरी जानकारी हिन्दी में

आज कल के समय में कानूनी समस्या हर किसी के जीवन का हिस्सा बन चुकी हैं। चाहे वह जमीन को लेकर विवाद हो, पुलिस केस का मामला हो, परिवार में रिश्तो को लेकर विवाद हो या नौकरी से जुड़ी हुई कोई समस्या हो हर जगह कानून की जरूरत पड़ती रहती है। लेकिन एक बड़ी समस्या यह है कि हर व्यक्ति महंगे वकील को हिरे नहीं क्र सकता है और उसकी फीस नहीं दे सकता है ।

इसी समस्या को मध्य नज़र रखते हुए भारत की सरकार ने फ्री लीगल एडवाइस की शुरुआत और सहायता की सुविधा शुरू की है, जिससे हर व्यक्ति बिना पैसे खर्च किए कानूनी मदद ले सकता है ।

 

1. फ्री लीगल एडवाइस होती क्या है?

 फ्री लीगल एडवाइस का आसान भाषा ये मतलब है कि आपको बिना किसी को पैसे दिए कानूनी सलाह मिल सकती है , केस की जानकारी ले सकते है , वकील की मदद और अदालत में पेश किया जाता है।

 यह सुविधा मुख्य रूप से Legal Services Authorities Act, 1987 के तहत दी जाती है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को न्याय मिल सके।

 

2. भारत में फ्री लीगल एडवाइस को देता कौन है ?

 भारत में कई सरकारी और गैर तोर से चलाई जाने वाले सरकारी संस्थाएं भी हैं जो मुफ्त में कानूनी सहायता प्रदान करती हैं:

 

1. क्या राष्ट्रीय स्तर पर लीगल एडवाइस मिलती है ?

 National Legal Services Authority (NALSA) पूरे देश में फ्री लीगल सर्विस को नियंत्रित करती है।

 2. क्या राज्य स्तर पर एडवाइस मिलती है ?

 State Legal Services Authority (SLSA) हर राज्य में कार्य करती है।

 3. जिला स्तर पर

 District Legal Services Authority (DLSA) जिला कोर्ट में मौजूद होती है।

 4. लोक अदालत

 Lok Adalat के माध्यम से सस्ते और जल्दी न्याय का समाधान मिलता है।

 5. फ्री लीगल एडवाइस मुफ्त में कैसे लें सकते है ?

 फ्री कानूनी सलाह लेने के लिए निचे दिए गए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:

  • अपने नजदीकी जिला कोर्ट में जा कर DLSA ऑफिसर को खोजें फिर उनको अपनी समस्या लिखित या मौखिक में बताएं
  • फिर उसके बाद जरूरी दस्तावेजो को जमा करें
  • पात्रता के आधार पर आपको वकील दिया जाता है 

6. कौन-कौन लोग फ्री लीगल एडवाइस को देने के पात्र हैं?

 भारत में निम्न वर्ग के लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है:

  • महिलाओ को (चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो)
  • बच्चो को (18 की वर्ष से कम वालो को )
  • अनुसूचित जाति / जनजाति
  • गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तिो को 
  • दिव्यांग व्यक्तिो को 
  • जेल में बंद केदियो को 
  • घरेलू हिंसा के पीड़ित लोगो को 

7. फ्री लीगल एडवाइस में लोगो को क्या-क्या सुविधाएँ मिलती हैं?

  •  फ्री लीगल सेवा के अंतर्गत आपको निचे दी गयी ये सभी सुविधाएँ मिलती हैं:
  • मुफ्त कानूनी सलाह
  • मुफ्त वकील
  • केस फाइल करने में सहायता
  • कोर्ट फीस में छूट
  • दस्तावेज तैयार करना
  • अपील करने में मदद

8. ऑनलाइन फ्री लीगल एडवाइस को कैसे लें सकते है ?

आज के डिजिटल युग में आप घर पर बैठे भी कानूनी सलाह को ले सकते हैं:

  • NALSA की वेबसाइट पर जाएँ
  • ऑनलाइन आवेदन करें
  • अपनी समस्या लिखें
  • कॉल या ईमेल के माध्यम से सलाह प्राप्त करें

9. लोक अदालत क्या है और लोक अदालत कैसे मदद करती है?

 लोक अदालत एक ऐसी अदालत है जहाँ लम्बे कोर्ट की प्रक्रिया से नहीं आसानी रूप से मामले सुलझाए जाते हैं।

 इसके फायदे:

  • जल्दी फैसला
  • कोई कोर्ट फीस नहीं
  • आपसी समझौते से समाधान
  • समय और पैसे की बचत

10. हमे फ्री लीगल एडवाइस कब लेनी चाहिए?

 आपको निसः दिए गयी इन परिस्थितियों में जल्द से जल्द कानूनी सलाह लेनी चाहिए:

  • जब FIR हो जाए या फिर पुलिस केस हो जाए 
  • घर में जमीन या प्रॉपर्टी का विवाद 
  • तलाक के होने पर या घरेलू हिंसा के मामलो में 
  • आपको नौकरी से निकला जाये गलती ना होने बावजूद 
  • बैंक से जुड़ा कुछ मामला या लोन का विवाद हो 

11. फ्री लीगल एडवाइस के फायदे

  • गरीब व्यक्ति भी अपने हक़ के लिए लड़ सकता है और न्याय पा सकता है
  • सही मार्गदर्शन मिलता है और नए कानूनों की जानकारी होती है 
  • क़ानूनी मामलो से बच सकते है और गलती नहीं करते है 
  • आपको कानून की जानकारी होने से आपका केस मजबूत बनता है
  • समय का सही उपयोग और पैसे भी बचता है

12. आम गलतियाँ जो लोगों को नहीं करनी चाहिए

  • बिना जानकारी के केस फाइल नहीं करना चाहिए 
  • किसी से भी सलाह लेकर उन् पर भरोसा करना
  • पुलिस या कोर्ट नोटिस को नजर अंदाज करना
  • समय पर वकील को हिरे न करना 

13. क्या निजी वकील से बेहतर है फ्री लीगल एडवाइस?

 यह पूरी तरह आपके केस पर निर्भर करता है।

  1. साधारण मामलों में फ्री लीगल सहायता पर्याप्त होती है
  2. जटिल मामलों में अनुभवी निजी वकील बेहतर हो सकता है
  3. लेकिन अगर पैसे की समस्या है तो फ्री लीगल सेवा एक अच्छा विकल्प है

 

निष्कर्ष

भारत में फ्री लीगल एडवाइस एक बहुत ही महत्वपूर्ण सुविधा है जिससे सभी को जानकारी होनी चाहिए , जो हर व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए बनाई गई है। अगर आपके पास पैसे नहीं हैं, तो भी आप फ्री लीगल एडवाइस से जानकारी को ले सकते है और अपने अधिकारों के लिए लड़ सकते हैं।

 सरकार की इस योजना का सही उपयोग करके आप बिना खर्चा करके अपनी कानूनी समस्या का हल पा सकते हैं।

Prem Singh

Prem Singh

Hi, I’m Gene Gleason, Your Blogging Journey Guide 🖋️. Writing, one blog post at a time, to inspire, inform, and ignite your curiosity. Join me as we explore the world through words and embark on a limitless adventure of knowledge and creativity. Let’s bring your thoughts to life on these digital pages. 🌟 #BloggingAdventures

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy