भारतीय कानून (जैसे दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC)) के अनुसार, पुलिस कभी भी बिना वारंट के आपके घर में नहीं आ सकती है या आपके घर की तलाशी नहीं ले सकती है लेकिन कुछ स्थितियों में पुलिस बिना वारंट के भी आपके घर में आ सकती है जैसे कुछ बिंदु निचे दिए है जिन अवस्था में पुलिस आपके घर की तलाशी ले सकती है
• अपराधी का पीछा : यदि पुलिस किसी गंभीर अपराधी का पीछा कर रही है और वह आपके घर में जबरन या चुपके से घुस जाता है तो ऐसे में पुलिस बिना वारंट के भी आपके घर में घुस सकती ह और आपके घर की तलाशी ले सकती है
• अगर किसी व्यक्ति जान को खतरा हो : यदि पुलिस को यह विश्वास हो कि घर के अंदर हम नहीं जायेंगे तो किसी की जान को खतरा हो सकता है या कोई गंभीर चोट पहुँचने वाली हो
• सबूतों के खत्म होने का डर हो : अगर पुलिस को लगे कि अगर हम घर के अंदर नहीं गए तो सबूतों को ख़तम किआ जा सकता ह या मिटाया जा सकता है तो ऐसे में भी पुलिस आपके घर में बिना अनुमति ह और बिना वारंट के अंदर घुस सकती है
• अनुमति के द्वारा : यदि घर का कोई भी व्यक्ति जो की बालिक हो तो वह पुलिस को अंदर आने की या तलाशी लेने की अनुमति दे सकता है。
• बिना वारंट गिरफ्तारी: अगर पुलिस किसी व्यक्ति को बिना वारंट के गिरफ्तार करने के लिए घर के अंदर घुसने की कोसिस करती है, और उन्हें पक्का यकीन है कि वह व्यक्ति घर में है जिसे वह गिरफ्तार करने आये है तो ऐसी अवस्था में भी वह घर में घुस सकते है
यदि पुलिस बिना वारंट के आपके घर में आती है, तो आप उनसे कारण पूछ सकते हो और अपना आईडी दिखाने के लिए भी कह सकते हो
अगर आप किसी विशेष परिस्थिति या अपने अधिकारों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं? तो आप हमारे एक्सपर्ट से बात कर सकते हैं
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *